राची। यह महत्वपूर्ण समाचार है। झारखंड सरकार लगता है काफी आगे की सोचती है। इसलिए उसे छह माह का कार्यक्रम पर विचार किया है। गर्मी आने में अभी लगभग पांच महीने का समय है। फिर भी उस समय संकट ना आए, इसके लिए ध्यान जा रहा है।
आगामी गर्मी को ध्यान में रखते हुये नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सभी मदों में पेयजलापूर्ति की चल रही योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है। पाइप बिछाये जाने के बाद रोड रिस्टोरेशन का काम ठीक ढंग से करने का भी एजेंसियों को निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि रोड रिस्टोरेशन का काम उचित ढंग से नहीं पाया जायेगा तो संबंधित एजेंसी से राशि वसूली जायेगी । इसके अलावा कार्रवाई भी होगी । प्रधान सचिव ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। राज्य संपोषित , वाह्य सहायतित एवं अम्रुत मद में चल रही पेयजलापूर्ति योजनाओं का निकायवार समीक्षा की गयी।
राज्य संपोषित योजनाओं में विशेष रूप से धनबाद पेयजलापूर्ति योजना फेज -2, मधुपुर, मझिआंव, राजमहल, वासुकीनाथ , कोडरमा , रांची फेज -2 बी और दुमका पेयजलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा प्रधान सचिव ने की। सुनील कुमार ने कहा कि योजनाओं को जल्द पूरा करें । एजेसिंयों से उन्होंने कहा कि पाइप बिछाने के बाद जैसे तैसे की गयी रोड पुनर्निमाण की शिकायतें मिलती जा रही हैं।इसलिए रोड रिस्टोरेशन ( सड़क पुननिर्माण ) का काम ठीक से किया जाये । प्रधान सचिव ने काम करने में जो भी समस्यायें सामने आ रही हैं उनका समाधान अन्य विभागों के साथ समन्वय बिठाकर करने का निर्देश दिया । तकनीकी सेल एवं जुडको को भी प्रधान सचिव ने एजेंसिंयों की समस्यायों का समाधान जल्द करने का निर्देश दिया। तकनीकी कार्यों को जुडको को पुनर्समीक्षा करने का भी आदेश दिया। 
सुनील कुमार ने कहा कि पाइप बिछाने के क्रम में यथासंभव सड़क की कटाई करने से बचा जाये। आगामी गर्मी तक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को पूरा किया जाये। इंटेक वेल, जलशोधन संयंत्र बनाने और घरों को कनेक्शन देने के काम में तेजी लाया जाये।
इसके अलावा वाह्य सहायतित योजनाओं के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक और विश्व बैंक तथा अम्रुत की सहायता चल रही योजनाओं की समीक्षा प्रधान सचिव ने की। एशियन डेवलपमेंट बैक की सहायता से चल रही रांची पेयजलापूर्ति योजना – 2 ए, हुसैनाबाद, रांची पेयजलापूर्ति योजना फेज 2 सी , मेदिनीनगर और झुमरीतिलैया पेयजलापूर्ति योजना के चल रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। विश्व बैंक की सहायता से कपाली, गुमला और लोहरदगा पेयजलापूर्ति योजनायें चल रही है।
अम्रुत की सहायता से रामगढ, सिमडेगा, बड़की सरैया, जामताड़ा , महागामा, धनबाद फेज-1 , आदित्यपुर , चास, हजारीबाग , रांची फेज -1, डोमचांच, गढ़वा हाउस सर्विस कनेक्शन , धनवार, छतरपुर, श्री वंषीधर नगर और रेहला-विश्रामपुर में चल रही पेयजलापूर्ति योजनाओं के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

