रांची: झारखंड की राजनीति में एक बड़ा मामला अभी आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत का है। झारखंड में यह मामला गरमाया हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निशा भगत मामले की CBI जांच की अनुशंसा कर दी है। इसका कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने स्वागत किया है।
आदिवासी नेत्री निशा भगत ने लाइव वीडियो के कई तरह के आरोप लगाते हुए जान दे दी थी। इस दौरान निशा भगत ने अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है इधर, पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश पाण्डे को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्हें भी जांच के दायरे में रखा गया है।
निशा भगत मामले की CBI जांच की मांग विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों ने की है। इस जांच को लेकर हेमंत सरकार पर लगातार चौतरफा हमला हो रहा था। भाजपा ने तो आन्दोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा ST मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला था। भाजपा ने कहा है कि सरकार ने मजबूर होकर ऐसा निर्णय लिया है।

