रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T 20 मैच का आयोजन 9 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसको लेकर क्रेज देखा जा रहा है। सोमवार को ऑफ लाइन टिकट की बिक्री शुरू हुई। ऑनलाइन टिकट तो कुछ ही मिनट में बिक गए।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्टूबर को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। सोमवार को ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के महज 17 मिनट में ही सभी टिकट बिक गए।जानकारी के अनुसार कुल 4022 टिकट ऑनलाइन बेचे गए। वहीं, जेएससीए स्टेडियम के टिकट काउंटर से 4011 टिकटों की बिक्री हुई। इस तरह पहले दिन कुल 8033 टिकट बिके। टिकटों की बहुत मांग है।
काउंटर से 1600, 2000, 2500 रुपये कीमत वाले टिकट उपलब्ध थे। महंगे टिकटों की बिक्री काउंटर से नहीं हो रही थी। जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में टिकट उपलब्ध है। दर्शकों को घबराने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को भी सुबह नौ बजे काउंटर से टिकटों की ब्रिकी होगी।JSCA स्टेडियम के टिकट काउंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सोमवार को झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों ने स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।ADG मनोज कौशिक ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायज़ा लिया। रांची के SSP राकेश रंजन भी मौजूद थे।

