PostNxt - Breaking News
Advertisement

एशिया कप अंडर-19 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया। नौंवीं बार चैंपियन बना।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Nov 14, 2026 · 7:59 PM
Share:
एशिया कप अंडर-19 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया। नौंवीं बार चैंपियन बना।
Advertisement

भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है। एशिया कप अंडर 19 के फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया है। अंतिम बॉल पर तीन रन की जरूरत थी मोहित ने चौका जड़ दिया।

भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर हराकर एशिया कप का खिताब जीत लिया है । हम बता दें कि भारत का यह नौवां एशिया कप का खिताब है।एक समय भारतीय टीम का स्कोर 217/6 था।यहां से टीम का मुकाबले में लौटना मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन मनल चौहान और मोहित उलवा ने बाजी पूरी तरह से पलट दी।दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई। मनल के आउट होने के बाद मोहित ने आखिरी विकेट के लिए 30 रन जोड़कर भारत को जीत दिला दी।आखिरी गेंद पर भारत को तीन रन चाहिए थे।मोहित ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया। एक तरह से भारत ने पाकिस्तान के जबड़े से यह मैच जीत लिया।

#IndvsPak #TeamIndia #manalchauhan #U19AsiaCup #mohitulva #Cricket #sportsnext

Found this article helpful? Share it:

Share: