न्यूज डेस्क : एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। हम बात कर रहे हैं खूंटी जिले की।
खूंटी जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तोरपा थाना अंतर्गत के कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से सात स्कूली छात्र झुलस गए। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है जबकि अन्य पांच का उपचार चल रहा है।

ताज़ा जानकारी के अनुसार भोजनावकाश के दौरान छात्र एक रथ को घुमा रहे थे, तभी उसका ऊपरी हिस्सा उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन से संपर्क में आ गया और करंट फैलने से सभी छात्र उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बिजली का तार 11 हज़ार वाट का था।
#KhuntiAccident

