गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा की गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने एक तरह से गिरिडीह विधानसभा उप चुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। यह अलग बात है कि उप चुनाव में अभी टाइम है।यह चुनाव मार्च 2027 तक हो जाएगा।
कल्पना सोरेन गिरिडीह विधानसभा उप चुनाव के लिए एक तरह से जन संपर्क शुरू कर दिया है। लोगों को अपनी सरकार के बारे में बताया।
उनके साथ दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं।इस दौरान कल्पना सोरेन ने लोगों की समस्या को जानने का प्रयास किया। उन्होंने अपने क्षेत्र में छठ घाट का निरीक्षण किया। आमलोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने अच्छा महसूस किया।

