PostNxt - Breaking News
Advertisement

गोड्डा के ललमटिया में बेसिर बारह साल की बच्ची का श*व बरामद।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Nov 05, 2026 · 12:04 PM
Share:
गोड्डा के ललमटिया में बेसिर बारह साल की बच्ची का श*व बरामद।
Advertisement

गोड्डा : यह बहुत चिंता की ख़बर है। एक बच्ची की हत्या हो गई है। उसका सिर गायब है। सुबह जब गांव के खेत में शव मिला तो सनसनी फैल गई है। पूरी जानकारी इस प्रकार है।

ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव के साथ बच्ची का सिर नहीं मिला है। ताज़ा जानकारी के अनुसार बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी।यह आशंका जताई जा रही है कि कोई रात किसी ने उसे घर से बाहर ले गया। हो सकता है कि वह नींद की अवस्था में हो और कोई उसे उठाकर ले गया है। बहियार में शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस पंचनामा करा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: