जमशेदपुर: यह दुखद ख़बर है। राज्य सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया है। उनकी छोटी बेटी सड़क हादसे का शिकार हुईं। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का परिवार जमशेदपुर में रहता है। बेटी का नाम तृषा है। जमशेदपुर हाई वे पर यह हादसा हुआ है। कुल चार लोगों की मौत की सूचना है। यह हादसा अहले सुबह लगभग तीन बजे हुआ है। स्विफ्ट कार में चार लोग थे। दो युवक और दो युवती। कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकराई। कार आदित्यपुर से आ रही थी।
दीपिका पांडेय सिंह राज्य की हेमंत सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं। दीपिका पांडेय सिंह महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं। राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने इस घटना पर शोक जताया है। खबर को अपडेट किया जा रहा है।

