गुमला/ रांची: आदिवासी अभिनेत्री निशा भगत को दी गई अंतिम विदाई। हजारों नम आंखों ने विदाई दी। निशा भगत के चाहने वाले की आंखों में आंसू थे आज निशा भगत के गांव गुमला जिला अंतर्गत ही इसलिए वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मालूम हो कि शुक्रवार को तेज दरार नेत्री निशा भगत ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली।उसके बाद से पूरे प्रदेश में इस विषय को लेकर चर्चा हो रही है।
एक उभरती हुई नेत्री ने अपनी जीवन लीला ऐसे समाप्त कर ली, इसका किसी को अनुमान ही नहीं रहा होगा।निशा भगत के पिता ने कहा कि प्रशासन और अजय तिर्की की प्रताड़ना से उसने शायद ऐसा कदम उठाए हो।फिर भी उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए आज गुमला स्थित उनके पैतृक आवास पर बहुत सारे लोगों का आना-जाना लगा रहा।
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी भी वहां पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि दी।आज उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग वहां मौजूद थे।परंपरागत तरीके से निशा भगत का अंतिम संस्कार किया गया। निशा भगत के पिता ने घटना के पीछे गहरी साज़िश की आशंका जताई है।

