PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अस्थि विसर्जित, जानिए।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 07, 2026 · 4:05 PM
Share:
Advertisement

गिरिडीह: झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सुपुत्र ने अपने पिता का कर्मकांड का दायित्व लिया है। पुत्र ने अपने पिता के अस्थि कलश को बराकर नदी में विसर्जित किया है। छोटी सी उम्र में पिता के निधन का ग़म इस बच्चे के चेहरे पर साफ दिख रहा है। अस्थि विसर्जित करने के वक़्त परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

मालूम हो कि कल अहले सुबह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हार्ट अटैक के कारण हो गया।वे 56 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इनकी कमी सबसे अधिक खल रही है। परिवार पर जो वज्रपात हुआ है, उसकी तुलना तो नहीं की जा सकती है पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी उनकी कमी बहुत खल रही है। उन्होंने तो कहा ही है कि सुदीब्य कुमार सोनू उनके बड़े भाई थे। आज उन्हें यह कमी खल रही है।

इधर सोशल मीडिया और राजनीतिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की श्मशान घाट की बांस बल्ले के पास खड़े हैं, वाली तस्वीर की चर्चा हो रही है । परिवार के सामने वे भावुक हो गए। यह तस्वीर भी सभी को गमगीन कर रही है।

हमारी ओर से भी सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि।

Found this article helpful? Share it:

Share: