रांची: झारखंड में सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वालों का आंदोलन एक तरफ चल रहा है। दूसरी तरफ सरकार सीआईडी से जांच करवा रही है आज यानी सोमवार को जांच एजेंसी सीआईडी ने रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो जैसे स्थान पर कोचिंग संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
सिविल सेवा (JPSC) परीक्षा में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच अब और तेज हो गई है।मामले की पड़ताल कर रही सीआईडी (CID) की टीम ने सोमवार को रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग सहित 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।इस कार्रवाई को जांच का अहम चरण माना जा रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार CID की अलग-अलग टीमें विभिन्न स्थानों पर जांच में जुटी हुई हैं। पलामू में भी छापेमारी में कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने की सूचना है। बोकारो में भी छापेमारी जारी है। रांची में धुर्वा, नामकोम, लालपुर में अलग – अलग स्थानों पर छापेमारी किए जाने की सूचना है। हजारीबाग में कई कोचिंग संस्थान हैं। यहां से भी छापेमारी की ख़बर है।
हम आपको बता दें कि CID इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में CID जांच में 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।JPSC के चेयरमैन का इस्तीफा हो चुका है। परंतु, आंदोलन कर रहे छात्र अभ्यर्थियों को इससे संतुष्टि नहीं है। वे CBI जांच की मांग कर रहे हैं। छात्रों के आंदोलन को समर्थन मिलता जा रहा है। आन्दोलन से सरकार चिंतित है।
#JPSC #CID #Raids
#JPSC #CID

