रांची: कल रात रांची शहर के हरमू कॉलोनी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। कालिख पोत दी। इसकी सूचना आग की तरह फैल गई। भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की इक्ट्ठा हो गई। प्रशासन पर आरोप लगाया गया।
आज स्थानीय अरगोड़ा थाना में भाजपा के नेताओं ने इस घटना को लेकर FIR दर्ज कराई। पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने थानेदार को कहा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। मामला हरमू मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने दर्ज कराया। दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि इस कांड को अंजाम देने वाले हो सकता है कि सत्ता संरक्षित हों।
थाना परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। झारखंड भाजपा के महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक नवीन जायसवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद थे

