न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। मध्य अमेरिकी देश पनामा में को दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। काफी तगड़ा भूकंप का झटका था। दो बार झटका लगा ।पहले 7.7 तीव्रता के भूकंप से झटकों से लोग हिल गए।उसके बाद 6.6 तीव्रता का एक और झटका लगा। लगातार भूकंप के झटकों से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग घबरा गए। लोग इधर-उधर भागने लगे।भयभीत हैं।![]()
ताजा जानकारी मिली है कि कई इमारतें गिर गई हैं।हालात को देखते हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शेयर की गई एक पोस्ट में, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि भूकंप 9 अक्टूबर को रात 11:26 बजे (IST) 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पनामा सिटी, पनामा से 206 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।इस बीच, पनामा में अमेरिकी दूतावास ने बताया कि 9 अक्टूबर को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:56 बजे पनामा के ला पितालोजा में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र पितालोजा अरिबा से लगभग 14 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था.
दूतावास ने चेतावनी दी कि नुकसान पहुंचाने वाले भूकंप के झटके और आ सकते हैं. उसने यह भी कहा कि अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कोस्टा रिका, अल साल्वाडोर, पेरू, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, पनामा, निकारागुआ, कोलंबिया और इक्वाडोर के लिए संभावित सुनामी की चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा कि तट के पास तेज और असामान्य धाराएं और अचानक पानी का तेज बहाव (सर्जेस) हो सकता है। साथ ही, प्रभावित इलाकों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहें और ताजा जानकारी के लिए स्थानीय आपातकालीन प्रसारण और आधिकारिक निर्देशों पर नजर रखें।
दूतावास ने लोगों से कहा कि वे नुकसान वाली जगहों पर न जाएं और क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश करने से बचें। साथ ही, तटीय इलाकों में रहने वालों को ऊंचे स्थानों पर जाने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, लोगों को बिजली और संचार व्यवस्था ठप होने की संभावना के लिए तैयार रहने को भी कहा गया।अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक भूकंप का असर राजधानी पनामा सिटी तक महसूस किया गया है। लोग डर के चलते घरों से बाहर आ गए और खुले स्थानों पर आकर तमाम जानकारियों का इंतजार करने लगे। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

