नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके युजवेंद्र चहल ने खेल का मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। चहल ने भाजपा का सदस्य बनने पर खुशी जताई है।
इधर भाजपा ने उन्हें ओबीसी मोर्चा में रखा है। चहल को मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। युजवेंद्र चहल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद किया है।

