रांची: झारखंड का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय ना सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि स्पोर्ट्स में भी अपनी धाक बना रहा है। स्पोर्ट्स के विभिन्न इवेंट्स में यहां के स्टूडेंट्स का जलवा देखने को मिल रहा है। फुटबॉल में भी खिताब हासिल किया है।
सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU ) के विद्यार्थियों ने झारखंड राज्य खेल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड द्वारा किया गया था। फुटबॉल प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और चैंपियन का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में एसबीयू ने अरका जैन यूनिवर्सिटी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। पूरे प्रतियोगिता के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
शॉटपुट प्रतियोगिता में भी एसबीयू के एक विद्यार्थी ने 7.8 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों, सुभाष सहदेव, राहुल रंजन एवं गौरव दास को शुभकामना संदेश दिया है।

