PostNxt - Breaking News
Advertisement

बाबा रामदेव मुख्यमंत्री की मां दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेमरा।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 18, 2026 · 6:39 PM
Share:
बाबा रामदेव मुख्यमंत्री की मां दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेमरा।
Advertisement

 

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन का आज संस्कार भोज था। इसमें लाखों लोग शामिल हुए। प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़ जिले स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे।वहां उन्होंने मुख्यमंत्री की माता दिवंगत रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में सम्मिलित हुए। उन्होंने स्व० रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वामी रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के आगमन और उनकी संवेदनाओं के प्रति आभार प्रकट किया।

Found this article helpful? Share it:

Share: