PostNxt - Breaking News
Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आ रहे हैं रांची। आदित्य प्रसाद साहू से अलग से क्लोज्ड रूम होगी बातचीत।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 23, 2026 · 11:48 AM
Share:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आ रहे हैं रांची। आदित्य प्रसाद साहू से अलग से क्लोज्ड रूम होगी बातचीत।
Advertisement

रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रांची आ रहे हैं।आज शाम लगभग 8 बजे उनका रांची एयरपोर्ट पर आगमन होगा।उनके स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किया गया है। परंपरागत तरीके से उनका रांची एयरपोर्ट पर स्वागत होगा।पार्टी के प्रमुख नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।

कल सुकरहुटू के हवेली बैंक्विट हॉल में दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति बैठक शुरू होगी।इसके उद्घाटन सत्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संबोधित करेंगे।यह बैठक महत्वपूर्ण है। इस दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है कि एक तो लंबे समय के बाद प्रदेश कार्य समिति की बैठक हो रही है।इसके अलावा कुछ ही महीने में गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव होना है,उसके लिए क्या तैयारी है।इस पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और पूरी टीम से विचार विमर्श करेंगे।

इसके अलावे 2029 में लोकसभा और उसके उपरांत झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक रोडमैप पर चर्चा हो सकती है। झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू से नितिन नवीन अलग से बात कर सकते हैं। नितिन नवीन भले तुलनात्मक रूप से युवा है लेकिन संगठन कार्य का बड़ा अनुभव है। आदित्य प्रसाद साहू को नितिन नवीन के कठिन सवाल का जवाब देना पड़ सकता है। अभी तक क्या सकारात्मक हुआ है, इसकी पुख़्ता जानकारी लेंगे।किस प्रकार से सामाजिक समीकरण भाजपा के पक्ष में मजबूत हो, आदिवासी समाज भारतीय जनता पार्टी के पाले में मजबूती के साथ आए,इन तमाम विषयों पर आदित्य प्रसाद साहू से नितिन नवीन सवाल कर सकते हैं।इसके अलावा आजसू से पार्टी के संबंध और इस गठबंधन के नफा नुकसान पर भी चर्चा हो सकती है।इसलिए प्रदेश कार्य समिति की बैठक की औपचारिकता अलग है, आशंकित लेकिन आने वाले समय में झारखंड में भाजपा मजबूत हो,इसके लिए रणनीति के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जानकारी तो यह भी है कि पार्टी के कई विशुद्ध नेता जो लंबे समय से पार्टी में रहे हैं, सेवा देते आए हैं, वे नितिन नवीन से मिलकर अपनी पीड़ा को बता सकते हैं।

इधर झारखंड बीजेपी के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल आज सुबह रांची पहुंचे एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी मौजूद थे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक 24 और 25 अक्टूबर को होने वाली है।

Found this article helpful? Share it:

Share: