PostNxt - Breaking News
Advertisement

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज,दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 06, 2026 · 12:04 PM
Share:
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज,दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित।
Advertisement

रांची/गिरिडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अहले सुबह 3.30 बजे हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया था। डाक्टरों ने बचाने का प्रयास किया।पर नियति को कुछ और मंजूर था।वे 56 साल के थे। राज्य सरकार में उच्चतर शिक्षा, पर्यटन और खेलकूद विभाग के मंत्री थे।सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से दो बार जेएमएम से विधायक थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन सरकार के प्रमुख मंत्री थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने अपने शोक संदेश में भावुक बातें कहीं हैं।सुदिव्य कुमार सोनू को वे अपना बड़ा भाई मानते थे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा याद आएंगे।

उनका अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में होगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।आज और कल राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के सारे मंत्री शामिल होंगे। भाजपा और अन्य दल के कई नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।इधर गिरिडीह में लोगों ने अपने नेता का अंतिम दर्शन किया। भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अनेक नेताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर शोक जताया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: