PostNxt - Breaking News
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 07, 2026 · 10:34 PM
Share:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन। गुरुजी शिबू सोरेन के निधन के 14 माह बाद ली सांस।
Advertisement

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन का निधन हो गया। हिल व्यू हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले साल 4 अगस्त को गुरुजी शिबू सोरेन का निधन हुआ था। मात्र 14 महीने बाद गुरुजी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया।

रूपी सोरेन का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ख़राब चल रहा था।अस्पताल में उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा था। मल्टी ऑर्गन प्रभावित होने की वजह से कई बार उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया।6 अक्टूबर को उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था। परंतु ,7 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई।उन्हें फौरन वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्होंने अंतिम सांस ली।

हम बता दें कि रूपी सोरेन मूल रूप से सरायकेला के चांडिल की रहने वाली थी। साल 1962 में शिबू सोरेन के साथ उनका विवाह हुआ था। उन्होंने गुरु जी के संघर्ष के दिनों में तमाम कष्ट सहकर अपने तीन पुत्र दिवंगत दुर्गा सोरेन, हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन और पुत्री अंजनी सोरेन की परवरिश की। गुरुजी के संघर्ष को संबल प्रदान किया। बच्चों को अच्छे संस्कार दिए।

तबीयत ठीक नहीं होने के कारण आज प्रोजेक्ट भवन में प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। गुरुजी का पिछले साल निधन हुआ था। भारत सरकार ने मरणोपरांत गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण का सम्मान मिला था।इस सम्मान को लेने के लिए खुद रूपी सोरेन राष्ट्रपति भवन गई थीं। रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक है। झारखंड में शोक संवेदना लोगों के द्वारा व्यक्त की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने X पर लिखा है कि अपने पिता यानी बाबा के निधन के बाद मां ही छांव थी। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गई।

  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया है। झारखंड भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने भी रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अनेक नेताओं ने शोक जताया है।JMM नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: