PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को SSP ने सम्मानित किया, जानिए विस्तार से।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 01, 2026 · 8:37 PM
Share:
रांची पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को SSP ने सम्मानित किया, जानिए विस्तार से।
Advertisement

रांची: अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। रांची के SSP ने सम्मानित किया है। वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के फलस्वरूप पदोन्नति प्राप्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को पदोन्नति के बैज पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं—

1. पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार सिंह — पुलिस निरीक्षक

2. पु०अ०नि० रोशन कुमार सिंह — पुलिस निरीक्षक

3. पु०अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह — पुलिस निरीक्षक

इसी क्रम में आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को भी पदोन्नति के बैज पहनाकर सम्मानित किया गया—

4. आ०/3625 कृष्णा उराँव — सहायक अवर निरीक्षक

5. आ०/1169 विनय टेटे — सहायक अवर निरीक्षक

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का सम्मान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत पदाधिकारी एवं कर्मी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता के साथ करेंगे तथा आमजन की सेवा, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राँची, पुलिस अधीक्षक (यातायात), राँची सहित राँची पुलिस के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Found this article helpful? Share it:

Share: