लखीसराय (बिहार) : बिहार के लखीसराय में आज तीसरी सोमवारी के दिन बड़ा हादसा हो गए। यहां भगदड मच गई जिस कारण से कम से कम सात महिलाओं की मौत हो गई। लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। वरीय प्रशासनिक अधिकारी यहां पर तैनात हैं। यह हादसा तीसरी सोमवारी के मौके पर अशोक धाम मंदिर में हुआ। भीड़ की वजह से बैरिकेडिंग टूट गई। बताया जा रहा है कि अशोक धाम मंदिर में कहीं बिजली करेंट फैल गई। इसी में भगदड़ हो गई है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

