PostNxt - Breaking News
Advertisement

शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Nov 21, 2026 · 6:43 PM
Share:
शानदार प्लेसमेंट: बिरला ओपस में हुआ SBU के विद्यार्थियों का चयन, आकर्षक पैकेज।
Advertisement

 

रांची: यह उत्साहजनक समाचार है।सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के प्लेसमेंट विभाग द्वारा एमबीए पाठ्यक्रम के सत्र 2027 एवं 2028 के विद्यार्थियों के लिए प्रतिष्ठित कंपनी बिरला ओपस के सहयोग से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कंपनी द्वारा विवि के पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन विद्यार्थियों को साढ़े सात लाख रुपये वार्षिक का पैकेज दिया जाएगा।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग के डीन डॉ. हरिबाबू शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है। बिरला ओपस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की सहभागिता विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच निरंतर मजबूत होते संबंधों को दर्शाती है। उन्होंने वर्ष 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आयोजित गतिविधियों में ईवाई, टीसीएस, डेलॉइट, आईडीबीआई बैंक, गोदरेज, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, शोभा लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, बर्जर पेंट्स, डीमार्ट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, इन्फो एज (नौकरी डॉट कॉम), सीएट टायर्स, केईसी इंटरनेशनल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडस टावर्स, आर. आर. केबल लिमिटेड, ए. ओ. स्मिथ, श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड तथा मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा भाग लेने की जानकारी भी दी।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: