PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

स्पेन ने किस तरह फ़ाइनल में पहुंचने से फ्रांस को रोका ? जानिए।

postnext

postnext

Jul 15, 2026 · 9:06 AM
Share:
स्पेन ने किस तरह फ़ाइनल में पहुंचने से फ्रांस को रोका ? जानिए।
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

न्यूज डेस्क: फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल अपने मुकाम पर पहुंच रहा है। स्पेन ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन कर फ्रांस के सफ़र को रोक दिया है। सेमी फाइनल में उसने 2-0 से फ्रांस को हरा दिया।

स्पेन 22 वें मिनट में गोल दागकर बढ़त बना लिया था। पेनाल्टी में पर गोल किया।स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने इसपर गोल दाग दिया। हम बता दें कि ओयारजाबल का यह टूर्नामेंट में 5वां गोल था। लुकास डिग्ने ने लामिन यमाल पर बॉक्स के अंदर फाउल किया था। इसकी वजह से स्पेन को पेनल्टी मिली। डिफेंडर की भूमिका में खेलने वाले पेड्रो पोरो ने 58वें मिनट में स्पेन की बढ़त को दोगुनी कर दी।

अभी तक इस टूर्नामेंट में फ्रांस नहीं हारा था। यह पहली हार थी। जानकारी दे दें कि फ्रांस की टीम लगातार तीसरे साल स्पेन के खिलाफ किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है। इससे पहले 2024 के यूरो कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हराया था। नेशंस लीग (2025) का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था। उसमें भी फ्रांस को स्पेन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। अब फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को हरा दिया है।

इससे पहले स्पेन 2010 में खिताब जीत चुका

स्पेन चैंपियन रह चुका है।2010 में स्पेन ने पहली बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। वह 2014 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 2018 और 2022 में राउंड ऑफ 16 में सफर समाप्त हो गया था। तीनों टूर्नामेंट को मिलाकर उसे सिर्फ तीन ही जीत मिली थी। हम आपको बता दें कि स्पेन का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। दुनिया में फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल को लेकर जबर्दस्त उत्साह क्या इसे जुनून कहेंगे। नॉर्वे की टीम ने ब्राजील को हराया। इस जीत को नॉर्वे के लोग ऐतिहासिक मान रहे हैं। टीम स्वदेश लौटी तो राजधानी ओस्लो में लाखों नागरिकों ने टीम का स्वागत किया।

#Fifaworldcup #Spain #France

Found this article helpful? Share it:

Share: