लातेहार : झारखंड के लातेहार के मनिका प्रखंड अंतर्गत बड़काडीह पंचायत के सचिव नागेश्वर रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नागेश्वर रजक एक शिकायतकर्ता से दस हजार रुपए घूस ले रहे थे।
ताज़ा जानकारी के अनुसार एक सरकारी योजना के मामले में बड़काडीह पंचायत सचिव नागेश्वर रजक ने लाभुक पक्ष से रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत ACB पलामू कार्यालय से की गई। आरोप की छानबीन की गई।
उसके बाद एक धावा दल का गठन किया गया। उसके बाद जाल बिछाकर पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हज़ार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसे पलामू ले जाया गया है।

