PostNxt - Breaking News
Advertisement

CBSE ने 10 वीं बोर्ड का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। देखिए।

postnxt

postnxt

Jul 18, 2026 · 10:51 PM
Share:
CBSE ने 10 वीं बोर्ड का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। देखिए।
Advertisement

न्यूज डेस्क : यह शिक्षा जगत से जुड़ा समाचार है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है।विद्यार्थी अपने नतीजे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in और DigiLocker के माध्यम से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

हम बता दें कि डिजिलॉकर पर उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से सत्यापित होती है और इसे आवश्यकता पड़ने पर आधिकारिक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

छात्रों को DigiLocker की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर अपने आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।इसके बाद वे अपनी डिजिटल मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्र तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा छात्रों को कहीं भी और किसी भी समय अपने दस्तावेज सुरक्षित रूप से एक्सेस करने की सुविधा देती है।

Found this article helpful? Share it:

Share: