रांची: एक बड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत को आमंत्रित किया गया है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल ने मुलाकात की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 08 सितंबर,2026 को रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में “APPLICATION OF ARTIFICIAL INTELLIGENCE AND MACHINE LEARNING IN GEOLOGY AND MINING विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस मौके पर निदेशक खान राहुल कुमार सिन्हा, एमडी JEMCL वरुण रंजन एवं निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ मौजूद थे।

