PostNxt - Breaking News
Advertisement

CM हेमंत सोरेन की याचिका पर HC में सुनवाई। कल फिर होगी सुनवाई।PMLA कोर्ट कल ही बड़गाईं अंचल अंतर्गत 8.86 एकड़ जमीन मामले में चार्ज फ्रेम करेगा।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 29, 2026 · 5:50 PM
Share:
CM हेमंत सोरेन की याचिका पर HC में सुनवाई। कल फिर होगी सुनवाई।PMLA कोर्ट कल ही बड़गाईं अंचल अंतर्गत 8.86 एकड़ जमीन मामले में चार्ज फ्रेम करेगा।
Advertisement

 

रांची: यह बड़ी ख़बर है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भविष्य से जुड़ा यह मामला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई पूरी नहीं हो पाई है। सीएम के अधिवक्ता की ओर से यह मांग की गई थी कि PMLA कोर्ट रांची के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में कल 11.30 बजे सुनवाई होने वाली है। इसलिए इसे रोकने के लिए याचिका दायर की गई थी। यानी PMLA कोर्ट द्वारा आरोप तय यानी चार्ज फ्रेम करने की कवायद को चुनौती दी गई है।

xr:d:DAF8jk4PIF8:4,j:2467265121637433018,t:24021206

कल बची खुची सुनवाई हाई कोर्ट में होगी। लेकिन इसका समय 2.15 बजे रखा गया है। उधर PMLA कोर्ट ने पहले से ही आरोप गठन के लिए 11.30 बजे का समय निर्धारित कर रखा है।  ED के इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को VC से उपस्थित होने की छूट मिली है। बुधवार को यह मामला सुर्खियों में रहेगा।

Found this article helpful? Share it:

Share: