PostNxt - Breaking News
Advertisement

कोचिंग के बहाने होटल पहुंची छात्रा, परिवार वाले ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर क्या हुआ ?

postnxt

postnxt

Jul 21, 2026 · 5:26 PM
Share:
कोचिंग के बहाने होटल पहुंची छात्रा, परिवार वाले ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर क्या हुआ ?
Advertisement

न्यूज डेस्क : आपने एक फिल्म का गाना सुना होगा “मैं तुझसे मिलने आई मंदिर जाने के बहाने….लेकिन आज हो क्या रहा है।समाज के लिए एक बड़ा चिंता का विषय है ।आज लड़कियां मंदिर या मस्जिद क्या जाएंगी।ये तो छुपते छुपाते होटल पहुंच जा रही हैं । अब होटल में कोई भजन तो नहीं होता होगा। आप समझ जाइए।

इस तरह की घटनाएं बहुत हो रही हैं। ऐसी हरकत से परिवार वाले भी लज्जित हो रहे हैं।चलिए हम बताते हैं एक सच्ची घटना।

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने घरवालों को कोचिंग क्लास जाने की बात बताकर घर से निकली, लेकिन सीधे शहर के एक होटल में अपने प्रेमी से मिलने चली गई। परिवार को पहले से उसके बदले – बदले आव भाव पर शक था, इसलिए वे उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जब उन्हें होटल के लोकेशन की जानकारी मिली तो परिजन तुरंत वहां पहुंच गए।

फिर क्या था।होटल के कमरे में दोनों को एक साथ देखते ही परिवारवालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपने प्रेमी को बचाने के लिए उसके सामने खड़ी होकर ढाल बन जाती दिख रही है।

वह बार-बार हाथ रोकने और प्रेमी की सुरक्षा करने की कोशिश करती नजर आ रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। शिकायत मिलते ही पूरी घटना की जांच शुरू कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह मामला युवाओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता, परिवार की चिंताओं और आज के रिश्तों की जटिलताओं को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

#Muzaffarpur #Lovestory

Found this article helpful? Share it:

Share: