रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक दुखद घटना हुई है।CRPF के एक हवलदार ने अपनी पिस्टल से गोली मार ली। इससे भुवनेश्वर पाल नामक हवलदार की मौत हो गई। यह खुदकुशी है। भुवनेश्वर पाल पलामू के रहने वाले थे। वे रांची के तिरिल स्थित कैंप में पदस्थापित थे।
भुवनेश्वर पाल ने जब गोली मारी तो आसपास के जवान दौड़े। लेकिन कुछ समझ नहीं आया। क्योंकि हवलदार की तत्काल मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार CRPF के हवालदार भुवनेश्वर पाल किसी दबाव में थे। परिवार के लोगों से उन्होंने बात की थी। वैसे पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

