PostNxt - Breaking News
Advertisement

FIFA Final : स्पेन का दबदबा आया काम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया।

postnxt

postnxt

Jul 20, 2026 · 7:28 AM
Share:
FIFA Final : स्पेन का दबदबा आया काम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया।
Advertisement

न्यूज डेस्क : यह सबसे बड़ी ख़बर है। खेल जगत से जुड़ी यह ख़बर रोमांच से भरपूर है।फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से मात देते हुए दूसरी बार ये खिताब जीत लिया है। इससे पहले 2010 में स्पेन जीता था। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हो सका था। एक्स्ट्रा टाइम में मैच के 106वें मिनट में स्पेन के स्टार विंगर फेरान टॉरेस ने ऐतिहासिक गोल दागते हुए अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। इसी के साथ अर्जेंटीना और उनके दिग्गज स्ट्राइकर लियोनेल मेसी का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया।

गोल दागकर फेरान टॉरेस बने स्पेन के हीरो

एक्स्ट्रा टाइम के हाफ टाइम के बाद खेल की शुरुआत होते ही स्पेन को आखिरकार 106वें मिनट में वह सफलता मिल ही गई। फेरान टॉरेस ने सही समय पर सही जगह मौजूद रहकर शानदार फिनिशिंग के साथ गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 105 मिनट तक चले संघर्ष, छूटे हुए मौकों और एक अमान्य घोषित हुए गोल के लंबे इंतजार के बाद स्पेन की मेहनत रंग लाई। इस गोल के साथ ही अर्जेंटीना का कड़ा डिफेंस भी टूट गया। पूरी दुनिया में इस फाइनल मैच को लेकर जुनून देखा जा रहा था। अधिकांश लोग मेसी की टीम अर्जेंटीना की जीत का कयास लगा रहे थे।2022 में अर्जेंटीना चैंपियन बना था।इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड तीसरे स्थान पर रहा।

#FIFA #SPAIN #ARGENTINA

 

Found this article helpful? Share it:

Share: