रांची: पिछले दिनों झारखंड में छात्र आंदोलन चला। हेमंत सरकार ने परीक्षाओं को रद्द कर दिया। फिर पीड़ित अभ्यर्थी कोर्ट गए। कोर्ट ने सरकार के आदेश पर रोक लगा दी। हम बात कर रहे हैं JSSC CGL नियुक्ति परीक्षा के रिजल्ट के बारे में। इस परीक्षा की CID जांच चल रही है। कई दलाल पकड़े गए हैं। पेपर लीक के मामले सामने आए। कई नौकरी कर रहे अभ्यर्थी भी पकड़े गए हैं। इस परीक्षा में धांधली के कई प्रमाण मिले हैं।
आज प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें आदिवासी सफल अभ्यर्थियों ने अपना दर्द साझा किया। जगदीप पंड्या ने कहा कि निर्दोष अभ्यर्थियों की नौकरी नहीं जानी चाहिए। भीड़ तंत्र यानी आंदोलनकारी छात्रों के दबाव में सरकार आ गई। इस कारण नियुक्ति परीक्षा रद्द कर दी गई। यह गलत है। जिन्होंने मेहनत से नौकरी पाई, उनके साथ अन्याय हो रहा है। सफल अभ्यर्थियों के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। जिस कारण उनके और उनके परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इन सफल अभ्यर्थियों ने CID जांच पर भरोसा जताया।

