PostNxt - Breaking News
Advertisement

NEET UG के रिज़ल्ट में ये बातें ख़ास हैं, जानिए कौन है टॉपर ?

postnxt

postnxt

Jul 17, 2026 · 12:05 PM
Share:
NEET UG के रिज़ल्ट में ये बातें ख़ास हैं, जानिए कौन है टॉपर ?
Advertisement

नई दिल्ली : पिछले 21 जून को नीट यूजी की फिर से परीक्षा हुई थी। पहली परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द हो गया था। इसको लेकर बवाल हुआ है।

विस्तार से जानिए :-

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए यूजी पुनर्परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया।कल रात यह रिजल्ट आया।। जिसमें 11 लाख 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं। 21 लाख से अधिक परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए थे।

NTA ने यह जानकारी दी है:-

यह परीक्षा मेडिकल के क्षेत्र में भविष्य तय करने वाले अभ्यर्थियों ने नीट यूजी की पुनर्परीक्षा पिछले 21 जून को दी थी। मालूम हो कि पूर्व की यानी नियमित परीक्षा में पेपर लीक को लेकर काफी बवाल हुआ। आज भी यह एक आंदोलन के रूप में चल रहा है। इसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी है। सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर हैं।

इसको लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कल भी निशाने पर हैं।इधर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने इस परीक्षा में 720 में से 715 अंक प्राप्त किया।दोनों समान रूप से टॉपर हैं।

हम बता दें कि इस बार किसी भी अभ्यर्थी को 720 यानी पूर्ण अंक नहीं मिला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह भी जानकारी दी है कि 700 से अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 19 है। इस परीक्षा में लगभग 22 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार इस पूरी परीक्षा में 93% से अधिक अभ्यर्थी पहली बार शामिल हुए थे। इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह जानकारी दी थी कि इस बार कई चरणों के स्थान पर एक के बाद एक के बजाय समानांतर रूप से परीक्षा को डिजाइन किया गया। एजेंसी का यह भी दावा है की परीक्षा के आयोजन से लेकर परीक्षाफल के प्रशासन तक पूरी पारदर्शिता बढ़ती गई है ।

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनडीए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया है कि नीट यूजी परीक्षा में 58% लड़कियों ने बाजी मारी है। 11 लाख 21 हजार से अधिक परीक्षार्थी सफल हुए हैं।सरकारी मेडिकल कॉलेज या मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज आयुष या इसे संबद्ध संस्थानों में दाखिला हो पाएगा।

#NEET

Found this article helpful? Share it:

Share: