PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।

postnext

postnext

Jul 06, 2026 · 9:31 AM
Share:
गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर का एनकाउंटर, रामगढ़ पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई।
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रामगढ़: यह बड़ी ख़बर है। पुलिस के आतंक बना प्रिंस खान के गुर्गों का हिसाब किते करने का कार्यक्रम बन गया है।कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के शातिर अपराधी शिवा और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें शिवा उर्फ़ शिवराज को गोली लगी है. जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही हथियार और कारतूस के साथ कई सामान बरामद किये गए। यह कार्रवाई रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किया है. मुठभेड़ रामगढ़ जिले के भूरकुंडा थाना क्षेत्र के रिवरसाइड केंद्रीय विद्यालय के पास हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।

एनकाउंटर के बारे में रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूनायत ने बताया कि रांची और धनबाद पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि प्रिंस खान का गुर्गा किसी वारदात को अंजाम देने के लिए रामगढ़ जिले में घूम रहा है। उसके पास हथियार और कारतूस भी है। इसी सूचना के बाद तीनों जिले की पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया और आरोपी शिवा उर्फ़ शिवराज को हिरासत में ले लिया.इससे पूछताछ में जानकारी मिली की चार हथियार इसके पास पहुंचे है। साथ ही पुलिस ने हथियार बरामद करने के लिए उसे लेकर विद्यालय के पास पहुंची जहाँ उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की है। जिसमें अपराधी शिवा को पैर में गोली लगी है।साथ ही हथियार को जब्त किया गया. एसपी ने बताया कि यह पूर्व में राहुल दुबे और अन्य गैंग के लिए भी काम कर चूका है। इससे पूछताछ के बाद इसके साथी को भी हिरासत में लिया गया है। जिसके पास से भी हथियार जब्त किये गए है। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

#Encounter #JharkhandPolice #Princekhan

Found this article helpful? Share it:

Share: