न्यूज डेस्क : देश की अर्थव्यवस्था का स्वास्थ्य टाइट है। आमलोगों की नज़र में यह खुश करने वाला नहीं है। हम विस्तार से बताते हैं।
रिजर्व बैंक (RBI ) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई में तीन दिनों से चल रही मौद्रिक नीति सीमिति (MPC) की बैठक का नतीजा आ गया है. आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।ब्याज दर को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने का मतलब है कि फिलहाल होम लोन, कार लोन समेत अन्य कर्जों की ब्याज दरें नहीं बढ़ेगी।केंद्रीय बैंक ने अपना रुख भी ‘न्यूट्रल’ ही बनाए रखा है। स्टैंडिंग डिपॉज़िट फ़ैसिलिटी (SDF) को भी 5 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। हम बता दें कि मार्जिनल स्टैंडिंग फ़ैसिलिटी (MSF) और बैंक रेट में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और इसे 5.5 फीसदी ही रखा गया है। यानी आमलोगों को राहत नहीं मिलेगी।
हम आपको बता दें कि आरबीआई हर दो महीने पर मौद्रिक नीतियों की समीक्षा करता है और फिर उसके बाद रेपो रेट का ऐलान होता है।केंदीय बैंक ने रेपो रेट में आखिरी बार बदलाव 5 दिसंबर 2025 को किया गया था। तब ब्याज दर में 0.25% की कमी करके इसे 5.25% किया गया था।आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से वैश्विक आर्थिक बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है।अगस्त 2026 की एमपीसी बैठक ऐसे समय में हुई, जब वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं।पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, महंगाई और विकास दर पर देखने को मिल रहा है। भारत में जून 2026 में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) बढ़कर 4.38 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो मई में 3.93 फीसदी थी. पिछले 17 महीनों में पहली बार महंगाई RBI के 4 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर गई है।
आने वाले समय में महंगाई बढ़ने की आशंका
RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों से जुड़े सप्लाई-साइड दबाव की वजह से महंगाई बढ़ने का अनुमान है। कोर महंगाई फिलहाल मध्यम स्तर पर बनी हुई है और तीसरी तिमाही (Q3) में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद इसमें गिरावट आने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि आर्थिक विकासकी गति मजबूत ही रहेगी। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में इसकी रफ्तार पहले के मुकाबले कम हो सकती है।
जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35A ख़त्म करने का आज 7 साल हो गया है। इसे पढ़ें।
https://postnxt.com/news/breaking/जम्मू-कश्मीर-के-लिए-आज-यान
_________________________________________________
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर पहली बार मुंह खोला,CDI जांच की तारीफ़ की

