PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU के ‘हरित ग्राम अभियान ‘ से जुड़ रहे लोग, हरा भरा बनाने का संकल्प।

postnxt

postnxt

Jul 21, 2026 · 6:36 PM
Share:
SBU के ‘हरित ग्राम अभियान ‘ से जुड़ रहे लोग, हरा भरा बनाने का संकल्प।
Advertisement

 

रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के उन्नत भारत अभियान (UBA) प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत गांव आरा में ‘हरित ग्राम अभियान’ का शुभारंभ किया गया। सत्रह दिवसीय पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता का यह अभियान 4 अगस्त तक चलेगा। हमारी धरती हरी भरी रहे, यह संकल्प लिया गया है।

इस विशेष अभियान के तहत विश्वविद्यालय द्वारा अपने अंगीकृत गांवों—आरा, बड़ाम, सिलवई, महिलोंग एवं हरातू—सहित आरा गेट से महिलोंग तक सड़क किनारे लगभग पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही हरियाली की बढ़ोत्तरी तथा ग्रामीण समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

इस अभियान का शुभारंभ एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा सतत विकास के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाए। श्री अमित नाथ चरण ने कहा कि अभियान की वास्तविक सफलता केवल पौधे लगाने में नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने में निहित है। इस अभियान से प्रेरित होकर लोग जुड़ रहे हैं।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं, ग्राम प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने सामुदायिक सहभागिता से जुड़े इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक मंडली को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। उन्होंने कहा है कि हमारी धरती मां है। इसका आँचल हरा भरा हो तो अच्छा लगता है।

#SBU #HaritGramAbhiyan #CJagnathan #GopalPathak

Found this article helpful? Share it:

Share: