PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर ख़ास इवेंट ‘पिक्सल स्पंदन’ का होने जा रहा आयोजन।

postnxt

postnxt

Jul 30, 2026 · 4:46 PM
Share:
SBU में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर ख़ास इवेंट ‘पिक्सल स्पंदन’ का होने जा रहा आयोजन।
Advertisement

रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और ‘शटरबग क्लब’ द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।

इसके बारे में जानिए:-

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2026 के मौके पर दो दिवसीय विशेष इवेंट ‘पिक्सल स्पंदन’ का आयोजन होने जा रहा है।इस इवेंट को लेकर आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया है ।’आइज बिहाइंड द लेंस, हार्ट बिहाइंड द शटर’ थीम पर आधारित यह मुख्य  इवेंट आगामी 19 और 20 अगस्त,2026 को आयोजित किया जाएगा।

इस पोस्टर का विमोचन यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और कुलपति प्रो सी. जगनाथन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस गौरवपूर्ण अवसर पर रजिस्ट्रार एसबी डाँडीन, फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन अजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस अजय कुकरेती, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नंदिनी सिन्हा समेत यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के डीन, डिप्टी रजिस्ट्रार और फैकल्टी मेंबर्स मुख्य रूप से मौजूद रहे. इवेंट के दौरान इंडस्ट्री के अनुभवी फोटोग्राफर्स के द्वारा सेमिनार का आयोजन होगा, जहाँ छात्रों को प्रेस फोटोग्राफी, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और फ्रीलांस फोटोग्राफी के गुर सीखने और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन के थीम्स:-

इस इवेंट के तहत एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागी निम्नलिखित तीन विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं। विभाग के डीन अजय कुमार ने कहा कि यह अपनी तरह का विशेष इवेंट होने जा रहा है। फोटोग्राफी के प्लेटफार्म को नई अभिव्यक्ति मिल सकेगी।

नेचर (प्रकृति), ट्राइबल कल्चर (जनजातीय संस्कृति) और अपनी राँची. प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लाइनें 1 अगस्त 2026 से खुलेंगी।रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक) है. खींची गई तस्वीरों की हार्डकॉपी 17 अगस्त 2026 (शाम 4:30 बजे तक) जमा करनी होगी. हार्डकॉपी सबमिशन के लिए फोटो का साइज अनिवार्य रूप से A4 होना चाहिये. प्रतियोगिता में केवल 1 अगस्त से 17 अगस्त 2026 के बीच खींची गई ओरिजिनल और जियोटैग तस्वीरें ही स्वीकार की जाएंगी।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने पिक्सल स्पंदन के आयोजन की तैयारियों पर हर्ष व्यक्त किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: