PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू। कागज़ात लेकर रहें तैयार। आपके घर आएंगे BLO

postnxt

postnxt

Jun 30, 2026 · 7:31 PM
Share:
झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू। कागज़ात लेकर रहें तैयार। आपके घर आएंगे BLO
Advertisement

रांची: झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगी।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI ) द्वारा झारखंड में घोषित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 30 जून से गणना का काम शुरू हो गया है।

इस सम्बन्ध में मीडिया से जानकारी साझा करते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में वर्तमान में दो करोड़ 64 लाख तिरसठ हजार दो सौ छत्तीस पंजीकृत मतदाता हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए के रवि कुमार ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण के तहत गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए मतदाता तैयार रहें। उनके पास आवश्यक कागज़ होना चाहिए।

अब BLO घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और जानकारी इकट्ठा करेंगे। मतदाताओं की पूरी जानकारी को दो फॉर्म में भरा जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कुल 31 हजार 8 सौ 92 बीएलओ को लगाया गया है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आगे कहा कि नए मतदाता जो अपना नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहते हैं वे फॉर्म तीस भरकर जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया पांच अगस्त से शुरू होगी। के रवि कुमार ने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी वोटर के छूटने की कोई संभावना नहीं है।

मतदाताओं के लिए 2003 की मतदाता सूची एक आधार होगी। झारखंड हो या देश के किसी अन्य राज्य में सूची में नाम जरूरी है। अगर नहीं है तो वे अपने परिवार के किसी सदस्य का रेफरेंस ले सकते हैं। नए मतदाताओं को अपने माता – पिता के आधार पर नाम जुड़ सकता है।

#SIR #Jharkhand #Voterlists #ElectionCommission #KRavikumar

Found this article helpful? Share it:

Share: