न्यूज डेस्क: सरकारी बैंकों में आज से तीन दिनों तक होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है। रविवार रात वार्ता के बाद बैंक कर्मियों के एसोसिएशन के साथ वार्ता सफल हो गई।हम आपको बता दें कि रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच बैठक में सहमति बन गई है।इसके बाद UFBU ने सोमवार से शुरू होने वाली अपनी तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया है।
सरकारी बैंक के यूनियनों ने संयुक्त रूप से बैंक हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है। यानी 28 से 30 सितंबर तक बैंक की हड़ताल स्थगित हो गई है। अब रही हड़ताल के पीछे की मांग क्या थी। प्रमुख मांग यह है कि बैंक में 5 दिवसीय कार्य दिवस होना चाहिए। यानी शनिवार और रविवार बैंक बंद रहने चाहिए। स्टेट बैंक ने सूचना जारी करते हुए इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है
हम सभी जानते हैं कि रविवार को बैंक खोले गए थे। इसलिए कि तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। रविवार को पूरे देश में सारे सरकारी बैंक खुले रहे। रात में यह सहमति बनी है। यानी बैंकों की हड़ताल से नुकसान के मद्देनजर IBA ने पहल की।UFBU ने भी लचीला रुख अपनाया। एक उच्च स्तरीय कमिटी इस पर आगे काम करेगी। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी से पांच दिन वाले साप्ताहिक कार्यदिवस होगा। रविवार को बैंक में जो काम हुआ उसका या तो भुगतान होगा या फिर अवकाश मिलेगा।
तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित होने से सरकार ने भी राहत की सांस ली है। सरकार के बहुत सारे काम यानी भुगतान प्रभावित होते। आम ग्राहकों को भी परेशानी हो सकती थी।

