न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिपरी में एक पटाख़ा गोदाम में आग लग गई। जबरदस्त आवाज के साथ विस्फोट हुआ।इस विस्फोट का ऐसा असर था कि आसपास के अनेक घर जमींदोज हो गए। इससेस्थानीयलोगोंमेंगुस्सादेखाजारहाहै।
ताज़ा जानकारी के अनुसार पटाखा गोदाम से आग निकलने लगी।इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।कुल 26 लोग घायल हैं।राहत और बचाव कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन की टीम लगी हुई है। पटाखा गोदाम के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी रहीं।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है

