PostNxt - Breaking News
Advertisement

काफी समय बाद अब झारखंड भाजपा की कार्यसमिति बैठक होने जा रही। नितिन नबीन उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 15, 2026 · 4:29 PM
Share:
काफी समय बाद अब झारखंड भाजपा की कार्यसमिति बैठक होने जा रही। नितिन नबीन उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
Advertisement

 

रांची: यह भाजपा से जुड़ी ख़बर है। झारखंड भाजपा की कार्यसमिति की बैठक काफी समय बाद होने जा रही है। इसका कार्यक्रम आ गया है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित होने वाली भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उनकी सहभागिता की जानकारी दी।

अमर बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। बैठक के माध्यम से संगठन के कार्यों की समीक्षा तो होगी ही, साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी ने इस संबंध में बयान जारी किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: