PostNxt - Breaking News
Advertisement

चतरा एसपी आवास के पास हत्या, साथी गार्ड ने ही दिया घटना को अंज़ाम, सनसनी।

postnxt

postnxt

Jul 21, 2026 · 4:05 PM
Share:
चतरा एसपी आवास के पास हत्या, साथी गार्ड ने ही दिया घटना को अंज़ाम, सनसनी।
Advertisement

चतरा : यह बहुत बड़ी खबर है।एक गंभीर घटना हुई है। सबसे सुरक्षित स्थान माना जाने वाला पुलिस अधीक्षक (एसपी ) आवास के पास हत्या हुई है।इस घटना को गार्ड ने ही अंजाम दिया है।

एसपी आवास के पास गार्ड ने अपने साथी गार्ड को गोली मार दी  है। जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई।इस घटना से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ही पूरे मामले की जांच कर रही है। बेलागंज की विधायक के बेटे की गाड़ी में घटना हुई है।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

ताजा अपडेट:-

चतरा में SP आवास के बाहर ठेकेदार के गार्ड की हत्या हुई है।आपसी रंजिश में साथी ने आँख में मारी गोली; JDU विधायक मनोरमा देवी के बेटे की कार जब्त।

चतरा शहर स्थित एसपी आवास के ठीक सामने मंगलवार को घटना हुई। प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसके ही साथी गार्ड ने आपसी रंजिश और विवाद के बाद की थी। ताज़ा जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शुरुआती शक के आधार पर बिहार पुलिस के एक जवान को भी पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चतरा में बाईपास निर्माण का काम कर रही रमियां कंस्ट्रक्शन के मालिक और गया जिले के बेलागंज से विधायक मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ एसपी आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके साथ आए दो प्राइवेट गार्ड्स के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि एक गार्ड ने अपनी पिस्टल निकालकर लगातार दो राउंड फायरिंग कर दी। पहली गोली कार की छत पर लगी। दूसरी गोली सीधे दूसरे गार्ड की आँख में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

हम बता दें कि घटना के तुरंत बाद भाग रहे आरोपी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने रमियां कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव की फोर्ड एंडेवर कार को जब्त किया है। मामले में नया मोड़ तब आया जब फायरिंग के शक में चतरा पुलिस ने बिहार पुलिस के एक जवान को भी हिरासत में लिया है।

#Chatrapolice #Murder #BiharPolice #ManoramaDeviMLA

Found this article helpful? Share it:

Share: