रांची: झारखंड भाजपा महिला मोर्चा ने नव नियुक्त अध्यक्ष सीमा सिंह ने कुर्सी संभाल ली हैं। उनका पद ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसका नाम दायित्व ग्रहण कार्यक्रम रखा गया। आज शनिवार को प्रदेश कार्यालय में इसका आयोजन हुआ। सीमा सिंह को महिला मोर्चा के कक्ष में कुर्सी पर बैठाया गया। निवर्तमान अध्यक्ष आरती सिंह ने सीमा सिंह को बधाई दी।
झारखंड भाजपा की पूर्व अध्यक्ष आरती कुजूर ने उम्मीद जताई कि सीमा सिंह अच्छा काम की। रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलको ने कहा कि महामंत्री के रूप में सीमा सिंह ने अच्छा काम किया है। साल 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। सीमा सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आधी आबादी की आवाज़ बनने की कोशिश करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालमुकुंद सहाय थे। इसके अलावा महामंत्री गणेश मिश्रा भी मौजूद थे। पूरे प्रदेश से महिला मोर्चा की सदस्य इसमें शामिल हुईं। बोकारो की अर्चना सिंह ने कहा कि सीमा सिंह काफी अनुभवी हैं। वे अपनी टीम में अच्छे लोगों को जगह देंगी।

