रांची: झारखंड की हेमंत सरकार में प्रमुख मंत्री के रूप में जाने जाने वाले सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन हो गया है।देर रात उन्हें 3.30 बजे हार्ट अटैक आया। उन्हें गिरिडीह के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े नेता थे। उनके निधन से बड़ी क्षति हुई है। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से वे दो बार विधायक चुने गए।
सुदिव्य कुमार सोनू हेमंत सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन एवं खेलकूद मंत्री थे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताया है।वे 56 साल के थे। JMM ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

