PostNxt - Breaking News
Advertisement

त्रिपुरा के मृत DGP अनुराग धनकर कौन थे, कई कांड की जांच की थी।

postnxt

postnxt

Jul 20, 2026 · 3:27 PM
Share:
त्रिपुरा के मृत DGP अनुराग धनकर कौन थे, कई कांड की जांच की थी।
Advertisement

न्यूज डेस्क : यह बड़ी ख़बर है कि एक राज्य का पुलिस मुखिया कथित रूप से आत्महत्या कर लेता है।त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और 1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय के चैंबर में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लोग तरह – तरह की बातें कर रहे हैं।

आनन-फानन में उन्हें अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

घटना की सूचना मिलते सनसनी फैल गई। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस मुख्यालय परिसर को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अगरतला पुलिस मुख्यालय में त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को जीबी अस्पताल भेजा गया है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ, जांच जारी है।
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का शव अगरतला पुलिस हेडक्वार्टर में मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में उनके शव को अगरतला के जीबी अस्पताल ले जाया गया। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत के मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानिए कौन थे अनुराग धनखड़
सीनियर अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे और उन्होंने 2025 में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) का पद संभाला था। बता दें कि अनुराग धनखड़ ने CBI में नीरव मोदी मामले की जांच का नेतृत्व किया था। उन्होंने 1984 में सिख समुदाय के नरसंहार की जांच के लिए बनी SIT का भी नेतृत्व किया था।

#ANURAGDYANKAR #DGPTripura

Found this article helpful? Share it:

Share: