रांची : पुलिस महकमा से यह ख़बर है। पुलिस सिर्फ विधि व्यवस्था संधारण ही नहीं करती। पुलिस खेलती भी है। इनका एक अलग टैलेंट भी है। रांची में इसका आयोजन हो रहा है।
हम बात कर रहे हैं एक ऐसे इवेंट की।दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता – 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है। राजधानी राँची के काँके रोड स्थित नवीन पुलिस केंद्र के मैदान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 जुलाई को सुबह 9 बजे धूमधाम से किया गया।
मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों को संबोधित किया
इस ख़ास समारोह के मुख्य अतिथि ADG मनोज कौशिक (IPS), अपर पुलिस महानिदेशक (दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र) ने दीप प्रज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि ने पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए जरूरी है, बल्कि यह मानसिक तनाव को दूर कर टीम वर्क और अनुशासन की भावना भी मजबूत करता है।

21 जुलाई से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 23 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी और कबड्डी जैसी कई रोमांचक खेल स्पर्धाओं में पुलिसकर्मी अपना दमखम दिखाएंगे।
23 जुलाई को होगा समापन समारोह
आयोजन को लेकर पुलिस जवानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह 23 जुलाई 2026 को संध्या 05:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ADG मनोज कौशिक द्वारा ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
#JharkhandPolice

