PostNxt - Breaking News
Advertisement

नितिन नवीन का आज मिलेगा संदेश, झारखंड भाजपा कार्यसमिति बैठक आज से

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 24, 2026 · 9:51 AM
Share:
नितिन नवीन का आज मिलेगा संदेश, झारखंड भाजपा कार्यसमिति बैठक आज से
Advertisement

रांची: विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रांची में हैं।यह गर्व की बात है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड से निकट का रिश्ता रहा है। यहां उनका जन्म हुआ है। शिक्षा ग्रहण की है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सबसे युवा अध्यक्ष।

कल रांची एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे। भाजपा कार्यालय में भी उनका स्वागत हुआ। मीडिया से बातचीत में उन्होंने झारखंड के साथ उनके रिश्ते की चर्चा की। पार्टी की आगे की रणनीति बताई।

आज झारखंड भाजपा की कार्यसमिति बैठक सुकुरहुटू के हवेली बैंक्वेट हॉल में शुरू होगी। इसका उद्घाटन आज अपराह्न 2 बजे होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसे संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी के साथ बैठक इससे पहले होगी। नितिन नवीन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘ मन की बात ‘ सुकुरहुटू में ही सुनेंगे।

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। इसको लेकर वे काफी सजग हैं। अच्छी तरह कार्यक्रम संपन्न हो जाए, यह उनकी कोशिश है। कुछ विक्षुब्ध उनकी कमियां निकाल सकते हैं।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: