PostNxt - Breaking News
Advertisement

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मन्नान मलिक को को दी गई श्रद्धांजलि। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ क्या था संबंध ?किसने क्या कहा जानिए !

postnxt

postnxt

Jul 14, 2026 · 3:20 PM
Share:
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मन्नान मलिक को को दी गई श्रद्धांजलि। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ क्या था संबंध ?किसने क्या कहा जानिए !
Advertisement

रांची : – धनबाद के श्रमिक नेता और पूर्व मंत्री मन्नान मलिक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनका आज सुबह रांची के पल्स हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मन्नान मलिक कोयलांचल के प्रमुख कांग्रेसी नेता रहे। धनबाद से 2009 में चुनाव भी जीते। वे मंत्री भी रहे। हेमंत सरकार के 14 महीने के शासन काल में पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री थे।

उनके निधन पर झारखंड के प्रमुख नेताओं ने शोक जताया है। धनबाद में उनके शुभचिंतक काफी दुखी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा परिसर में पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।

।मन्नान मलिक के पार्थिव शरीर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लाया गया। यहां भी कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

झारखंड कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक संदेश में कहा कि ऐसे हरदिल अज़ीज़ और कोई नहीं हो सकता है। दूसरा मन्नान मलिक कोई नहीं सकता है। झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने मन्नान मलिक के निधन पर शोक जताया है।

मन्नान मलिक धनबाद के रहने वाले थे। कोयला क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय रहे। 2009 में वे कांग्रेस के टिकट पर धनबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधायक बने। फिर हेमन्त सरकार में मंत्री। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के पीए भी थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ 15 जुलाई को धनबाद में होगा।

#MannanMalikdeath #HemantSoren #Congress #Dhanbad

 

 

Found this article helpful? Share it:

Share: