न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर पेरु से आई है। दुखद घटना हुई है।पेरू के मशहूर नाज्का लाइन्स (Nazca Lines) को देखने निकले पर्यटकों का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। शनिवार को पर्यटकों को लेकर उड़ रहा एक छोटा विमान दक्षिणी पेरू के नाज्का शहर के पास एक खेत में क्रैश हो गया है।इसमें सवार सभी की मौत हो गई है

हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई।मृतकों में 11 पर्यटक और दो पायलट शामिल थे।स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, विमान एयरोडियाना (Aerodiana) एयरलाइन का था और नाज्का लाइन्स को ऊपर से देखने वाले उड़ान (Sightseeing Flight) पर निकला था।उड़ान के दौरान ही विमान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और यात्रियों की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
आखिर नाज्का लाइन्स क्या है?
नाज्का लाइन्स दुनिया के सबसे रहस्यमयी पुरातात्विक स्थलों में शुमार है।ये विशाल आकृतियां पेरू के रेगिस्तान में सैकड़ों साल पहले स्थानीय आदिवासी समुदायों ने जमीन की ऊपरी परत हटाकर बनाई थीं. इनमें पक्षियों, बंदरों, मकड़ियों और कई ज्यामितीय आकृतियों के विशाल चित्र शामिल हैं। हम बता दें कि पूरी तरह केवल आसमान से देखा जा सकता है। बहुत लोग इसे एलियन से भी जोड़ते हैं। रहस्यमय संसार है ।इसी अनोखी वजह से हर साल हजारों पर्यटक छोटे विमानों से इन आकृतियों का हवाई नजारा देखने पहुंचते हैं।यह स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल है।
इसे देखने के लिए लोग प्रयासरत रहते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

