PostNxt - Breaking News
Advertisement

प्यार में धोखा मिला तो नागिन बन लिया बदला, बंगाल की युवती ने फ़रेबी को उठवाया।

postnxt

postnxt

Jul 19, 2026 · 7:19 PM
Share:
प्यार में धोखा मिला तो नागिन बन लिया बदला, बंगाल की युवती ने फ़रेबी को उठवाया।
Advertisement

कोडरमा: यह महत्वपूर्ण समाचार है। आजकल समाज में कुछ गंदी चीजें हो रही हैं। प्यार – मोहब्बत तो पहले भी होता था और आज भी हो रहा है। बस एकनिष्ठता का अभाव देखा जा रहा है। प्यार में बेवफाई और धोखा अब बड़ी आश्चर्य की बात नहीं रही। कोडरमा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

*धोखेबाज़ आशिक को सबक सिखाने धमकी-

प्यार में धोखा मिला तो ‘नागिन’ बनकर पहुंची प्रेमिका!

सोशल मीडिया वाला इश्क, शादी का सपना और फिर धोखाधड़ी

सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत ऐसा हुआ कि अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। प्यार, भरोसा, शादी का वादा और फिर धोखे के आरोप… इन सबके बीच पश्चिम बंगाल के वर्दमान (बर्धमान) से एक युवती पुलिस के साथ झारखंड के कोडरमा पहुंच गई। प्रेमी पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियामा निवासी विशाल राणा की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए पश्चिम बंगाल के वर्दमान की रहने वाली एक युवती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन फिर धोखा हुआ।

  1. युवती का आरोप है कि विशाल ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे पर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाते रही। लेकिन जब शादी की बात आई तो उसने अपने वादे से पीछे हटते हुए रिश्ता तोड़ दिया। प्रेमी के इस कथित धोखे से आहत युवती ने हार नहीं मानी। उसने वर्दमान में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बंगाल पुलिस मामले की जांच करते हुए कोडरमा पहुंची और तिलैया थाना पुलिस के सहयोग से विशाल राणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर शिकायत में लगाए गए आरोपों को सही पाए जाने के बाद वर्दमान पुलिस ने विशाल राणा को विधिवत गिरफ्तार कर अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी सोशल मीडिया पर शुरू हुई इस प्रेम कहानी के दर्दनाक मोड़ ने लोगों को हैरान कर दिया है। युवती बदले की आग में जल रही थी। वह नागिन बन गई थी। पुलिस विशाल राणा इलाके में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे “सोशल मीडिया वाला प्यार” और “लव, प्रॉमिस और धोखा” की कहानी बताकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

#Kodermapolice #WBengalpolice #बर्दवान

Found this article helpful? Share it:

Share: