PostNxt - Breaking News
Advertisement

बड़ी पहल: झारखंड के आयात – निर्यात को लेकर चैंबर और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक, अच्छे परिणाम आने की उम्मीद।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 21, 2026 · 7:44 PM
Share:
बड़ी पहल: झारखंड के आयात – निर्यात को लेकर चैंबर और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक, अच्छे परिणाम आने की उम्मीद।
Advertisement

रांची: किसी भी देश और प्रदेश के विकास के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स को चिन्ता करने की जरूरत है। सब कुछ सरकार के भरोसे छोड़ देना उचित नहीं है। झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की नई टीम इसको लेकर बहुत गंभीर है। इसके लिए वृहत्तर प्रयास करने की सोच इस टीम में है।फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और 2011 के आईएफएस अधिकारी एवं डायरेक्टर (ओशिनिया), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के  अनिमेष चौधरी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। चैम्बर भवन में संपन्न हुई बैठक में झारखण्ड से आयात-निर्यात की संभावनाओं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राज्य के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने तथा निर्यातकों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से और संजीदगी के साथ चर्चा हुई।

इस बैठक के दौरान चैम्बर के पदाधिकारियों ने झारखण्ड से निर्यात में आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखा और निर्यात प्रक्रिया को सरल बनाने, व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार करने तथा राज्य के उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अनिमेष चौधरी ने भी इन विषयों पर अपने विचार साझा किए और व्यापारिक संभावनाओं को विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।उन्होंने आश्वस्त किया कि झारखण्ड चैम्बर के साथ भविष्य में भी समन्वय एवं संवाद बनाए रखते हुए व्यापारिक सुविधाओं के विकास और निर्यात को प्रोत्साहित करने की दिशा में आवश्यक सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे।चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि झारखण्ड में उद्योग, खनिज, कृषि आधारित उत्पादों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में व्यापक संभावनाएं हैं। आवश्यकता है कि हमारे उद्यमियों और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने के लिए बेहतर अवसर और अनुकूल सुविधाएं मिलें।

उन्होंने निर्यात के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए। यह कहा कि विदेश मंत्रालय के साथ इस प्रकार का संवाद झारखण्ड के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए नए अवसर खोल सकता है। हमें विश्वास है कि निरंतर समन्वय के माध्यम से निर्यात संबंधी बाधाओं को दूर करने, नए व्यापारिक संपर्क विकसित करने और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति देने में सहायता मिलेगी।चैम्बर अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि ऐसे संवाद से झारखण्ड के निर्यातकों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने तथा राज्य की निर्यात क्षमता को नई दिशा देने में मदद मिलेगी।बैठक में चैम्बर अध्यक्ष तुलसी पटेल, सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग और विदेश मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

___________

इसे भी पढ़िए

https://postnxt.com/news/breaking/अखिल-भारतीय-पुलिस-तीरंदा

–

 

Found this article helpful? Share it:

Share: